प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार…आज 22 मरीजों की हुई पहचान…देखें जिलेवार आंकड़े…

Date:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है. अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच शनिवार को प्रदेश में 22 नए मरीजों की पहचान की गई है. वहीं आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में 63 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है.

आज 22 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 4 हजार 420 हो गई है. अब तक 9 लाख 90 हजार 426 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 555 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 439 हो गई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related