CRIME: छेड़छाड़ से तंग आकर लड़की ने दी जान, पापा मेरी मौत का बदला उससे जरूर लीजिएगा, जानिए और क्या कहा

Date:

जौनपुर: एक किशोरी ने अपने घर के एक कमरे में साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मेरी मौत का जिम्मेदार रुस्तम है उसने मेरे साथ बहुत गलत काम किया है, पापा आप मेरी मौत का बदला उससे जरुर लीजिएगा।उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक किशोरी के सुसाइड नोट से शासन और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के मुख्य अभियुक्त रुस्तम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को कुछ युवक परेशान करते थे। इसको लेकर वह काफी परेशान रहा करती थी। किशोरी मंगलवार की रात कमरे में सोने गई। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो मां ने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। लड़की पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई थी।यह देखकर मां चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर परिवार के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजनों को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार रुस्तम को ठहराया है। किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके साथ गलत किया गया है, पापा आप मेरी मौत का बदला जरूर लीजिएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...