जन्मदिन विशेष : ‘भूपेश है तो भरोसा है’, किसानों को समृद्ध बनाने भूपेश सरकार कटिबद्ध, छत्तीसगढ़ ने रचा नया कीर्तिमान…

Date:

रायपुर। प्रदेश की संस्कृति, गौरव को नई पहचान दिलाने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना 60वां जन्म दिवस मना रहे हैं। भूपेश बघेल आज पूरे देश में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैंं। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के अब तक के सबसे जोशीले व यशस्वी मुख्यमंत्री के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। ये राजनीति के अनुभवि, संघर्षशील, मिलनसार, तीव्र बुद्धि के धनी, और अपनी कुशल नीतियों के कारण जाने एवं पहचाने जाते हैं और सत्य का अनुसरण करने वाले, गलत कार्य का विरोध करने वाले व्यक्ति हैं। वे एक परिश्रमी, प्रेरित करने वाले, आशावादी सोच, पूवार्नुमान का आभास रखने वाले हैं। स्वभाव से वे सरल, दयावान, मानवतावादी हैं।

CM Bhupesh Baghel ने किसानों से कहा-अफवाहों से दूर रहे, किसान न करें... -

 

इनके मुख्यमंत्रित्व में प्रदेश नई-नई कीर्तिमान हासिल कर रहा है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए प्रदेश में 109 आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं। गोठानों का विकास कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। पहली बार किसी राज्य के किसान गोबर बेचकर समृद्ध हो रहे हैं। राज्य सरकार की प्रमुख योजना नरवा, गरुवा, घुरवा, बारी का पूरे देश में अनुसरण किया जा रहा है।

 

 

राजधानी वासियों को मिली मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण, महापौर एजाज ढेबर भी रहे मौजूद

प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने भूपेश सरकार कटिबद्ध साबित हो रही है। प्रदेश में खेती को बढ़ावा देने राज्य सरकार सोलर पेनल के माध्यम से सिंचाई को बढ़ा रही है। इसको अपनाने वाले किसानों को सब्सिडी भी दिया जा रहा है। लगातार धान की उत्पादन बढ़ने के फलस्वरुप अब फलचक्र पर फोकस किया जा रहा है। अपनी निजी जमीनों पर पौधारोपण, मछली पालन व मुर्गी पालन सहित कई व्यवसायों की ओर राज्य सरकार किसानों का ध्यान आकृष्ट करते नजर आ रही है।

 

 

 

प्रदेशवासी भूपेश सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर यदा-कदा कहते दिख जाते हैं। भूपेश है तो भरोसा है। भूपेश सरकार ने हाल में सौगातों की बौछारें कर दी है। लगभग सभी जिलों को कुछ न कुछ दिया ही है। 28 जिलों से बढ़ाकर अब 32 कर दिया है। वहीं आगे और 4 और नए जिले बनाए जाने की बातें भी कही जा रही है। राजधानी के हृदय स्थल घड़ी चौक में मल्टी लेवल पार्किंग बनकर तैयार हो गया है। शहर को ट्रैफिक से निजात दिलाने भाठागांव में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड शुरू हो गया है। ये सब भूपेश सरकार के राज्य में ही संभव है।

भूपेश बघेल के नेतृत्व में वर्ष 2018 में हुए चुनाव में प्रदेश कांग्रेस ने 90 में से 69 विधानसभा सीट से जीत कर रिकॉर्ड बना लिया है। दुर्ग के पूर्व एल्डरमैन प्रतीक उमरे द्वारा भूपेश बघेल पर आधारित एक पुस्तक भी लिखी गई है, जिसका नाम ‘कॉमनमैन भूपेश बघेल’ है। जिसमें उन्हें पूरी तरह से रेखांकित किया गया है।

भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने व सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार में नित नए कीर्तिमान गढ़ता जा रहा है। वहीं चुनावी घोषणा पत्र में किये वादों को कम समय सर्वाधिक पूरा कर नई मिशाल कायम किया है। साथ ही साथ प्रदेश के किसानों को ‘न्याय’ दिलाने में अब तक के सबसे सफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 60वे जन्म दिवस पर टीसीसी24 परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं…

राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, सीएम भूपेश बघेल ने किया आत्मीय स्वागत

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...