शादी का झांसा देकर 13 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म, महज एक घंटे में आरोपित गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पिछले छह महीने से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने पारागांव निवासी आरोपित उमेश ध्रुव को गिरफ्तार कर किया है। आरंग थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर आरंग थाना क्षेत्र निवासी उमेश ध्रुव दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था।

पीड़िता ने घटना की शिकायत आरंग थाने में दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के महज एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरंग थाना प्रभारी लेखधर दीवान के अनुसार आरोपित युवक पिछले छह महीने से नाबालिग को शादी के झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया, तब नाबालिग ने आप-बीती स्वजनों को बताई। स्वजनों की आरंग थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के एक घंटे के भीतर ही आरंग पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related