नई दिल्ली/रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि सोमवार को है। पूरा देश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री की याद में अटल समाधि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल स्मृति स्थल पहुंचकर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।

