Raipur: काम की तलाश में पति के साथ राय़पुर आई थी महिला, आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम, 2 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। अब खमतराई इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में आई थी। पीड़िता कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। जिसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार (Raipur) रायपुर के खमतराई इलाके में काम की तलाश में पति-पत्नी आये हुए थे, जो बंजारी मंदिर में रुके थे। जिनपर दो बदमाशों की नजर पड़ी, वहीं दोनों बदमाशो ने चाल चलते हुए उनके पास आये और किसी बहाने से एक बदमाश पति को सुनसान इलाके में ले गया, फिर थोड़ी ही देर बाद दूसरा आरोपी महिला के पास आया और पत्नी को उसके पति द्वारा बुलाने का झांसा देकर सुनसान इलाके में ले गया, जंहा दूसरा आरोपी भी आ गया।

फिर दोनों ने बारी बारी मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनका नाम मुकेश साहू और राजेश साहू है। दोनों ही आरोपी ड्राइवरी का काम करते है।दोनों ही रावाभाटा इलाके के रहने वाले है।

बता दें कि पीड़ित पति-पत्नी जांजगीर चांपा निवासी है, पत्नी की उम्र 18 साल 5 महीना है। दोनो की एक महीना पहले शादी हुई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related