CG में 20 IAS-IPS भ्रष्टाचार के दागदार: सबसे ज्यादा इस IPS पर 15 और इस IAS के खिलाफ प्रकरण, ढ़ाई साल में 44 मामले ACB-EOW में हुए दर्ज

Date:

रायपुर । छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। सिर्फ ढ़ाई साल में ही प्रदेश के 20 IAS-IPS अफसरों के खिलाफ 44 से ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज की गयी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक पूछे गये एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये जानकारी दी है। हैरानी की बात ये है कि जिन IPS अफसरों पर सबसे ज्यादा शिकायतें ACB/EOW में हुई है, उनमें से अधिकांश से अधिकारी खुद भी ACB-EOW के ही चीफ रहे हैं। 44 शिकायतों की बात करें तो उनमें से 3 मामलों को जांच के उपरांत बंद कर दिया गया है, जबकि 6 मामले में FIR दर्ज कराया गया है। फिलहाल इन 44 प्रकरणों में किसी के खिलाफ अभी चार्जशीट फाइल नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ के 12 IAS अफसरों के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू में 14 प्रकरण दर्ज हैं। ढ़ाई साल में सबसे ज्यादा 2020 में 5 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 2019 में 4, 2021 में अभी तक 3 मामले और 2018 में 2 मामले दर्ज किये गये हैं।

इन IPS अफसरों के खिलाफ हुआ है मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ के 8 IPS अफसरों के खिलाफ 30 मामले दर्ज हुए हैं। छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों के खिलाफ दर्ज हुए प्रकरणों के आधार 6 FIR भी दर्ज किये गये हैं। सबसे ज्यादा EOW /ACB में मामला एसीबी के चीफ रहे मुकेश गुप्ता के खिलाफ दर्ज है। ADG रहे IPS मुकेश गुप्ता के खिलाफ EOW /ACB में कुल 15 मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं एसीबी में एसपी रहे मनीष शर्मा पर 9 प्रकरण और एसीबी-ईओडब्ल्यू के ही चीफ रहे जीपी सिंह पर 7 मामले तर्ज किये गये हैं। रजनेश सिंह के खिलाफ कुल 4 प्रकरण दर्ज किया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related