Trending Nowदेश दुनिया

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

शाजापुर। शहर में यातायात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर राज राजेश्वरी माता मंदिर के सामने हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर कार में जा घूसी। वहीं कार और ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक दुकानदार घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है चालक भीड़-भाड़ वाले इलाके में कितनी तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था। इस पूरे मामले को लेकर यातायात पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे हैं। यातायात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हादसा हुआ और यातायात पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञ रही। कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है। एक लड़की को मामूली चोंट आई।

holi-advt01
advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: