रायपुर : मामा के घर जा रहे 21 साल के लड़के से चाकू मार कर लूट, एक पकड़ा गया, दो भाग तलाश जारी

Date:

रायपुर : रायपुर में गुरुवार देर रात कुछ बदमाशों ने 21 साल के लड़के को लूट लिया। लुटेरों ने युवक को चाकू मार दिया और मोबाइल छीन लिया। हालांकि इस दौरान एक बदमाश पकड़ में आ गया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। हालांकि दो दिनों के दौरान शहर में लूट की ऐसी दो वारदातें हुई हैं। दोनों में ही राह चलते लोगों को लूटने का तरीका एक ही है। इससे पहले सिविल लाइंस क्षेत्र में ऐसी ही वारदात हुई थी। घटना गोंदवारा के दुर्गा पेट्रोल पंप के पास हुई है। नसीम अंसारी साइकिल से अपने मामा के घर जाने निकला था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने पर बाइक लेकर नसीम के सामने आ गए और चाकू निकाल लिया। बदमाशों और उसके बीच धक्कामुक्की होने लगी। एक युवक ने नसीम को गले से पकड़ा और साइकिल से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया।

बदमाशों से भिड़ा नसीम तो जांघ में मार दिया चाकू

नसीम भी बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसकी जांघ पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद नसीम से मोबाइल और 300 रुपए लूटकर भागने लगे। इस दौरान नसीम ने शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग दौड़कर पहुंचे और एक आरोपी निर्मल महानंद को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 19 साल का निर्मल अपने साथी अन्नु सोनी, शिवोन छुरा के साथ वारदात करने निकला था।

14 जुलाई को राहगीर पर अटैक
सिविल लाइंस पुलिस के पास 14 जुलाई को ऐसे ही लूट की शिकायत पहुंची थी। 19 साल के पप्पू पाटले पर बाइक पर सवार दो लड़कों ने हमला कर दिया था। दोनों ने अपना चेहरा स्कार्फ से ढंककर रखा था। लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और पेंट की जेब में रखे मोबाइल को छीनकर भाग गए। युवक ने हमले के फौरन बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACID ATTACK: नाबालिग पर एसिड अटैक, हालत गंभीर! 

CG Acid Attack: Acid Attack on Minor; Condition Critical! CG...

RAIPUR MURDER CASE : जीजा बना जल्लाद!

RAIPUR MURDER CASE : Brother-in-law turns executioner! रायपुर. रायपुर से...

RAIPUR PETROL CRISIS : 15 से ज्यादा पेट्रोल पंप सूखे…

RAIPUR PETROL CRISIS : More than 15 petrol pumps...