एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का निधन, बालिका वधू की ‘दादी सा’ के रोल से हुई थीं फेमस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : पॉपुलर शो बालिका वधू समेत कई बड़े शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. शुक्रवार (16 जुलाई) की सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया. एक्ट्रेस लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं. 2020 में सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था. तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. 2018 में सुरेखा सीकरी को पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था.

सुरेखा सीकरी को सेलेब्स समेत फैंस ने दी श्रद्धांजलि

तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सीकरी के निधन से बॉलीवुड और टीवी गलियारों में शोक की लहर है. सेलेब्स ने सुरेखा सीकरी के निधन पर दुख जताया है. सोशल मीडिया पर फैंस समेत सेलेब्स सुरेखा सीकरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.सुरेखा सीकरी ने बालिका वधू में दादीसा का रोल किया था. इस रोल में सुरेखा को काफी पसंद किया गया था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related