फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, सस्ता हुआ डीजल, जानें आज का भाव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : देश भर में ईंधन की कीमतों पर महंगाई की मार जारी है. तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी की है और इसी के साथ पेट्रोल की कीमत अपने चरम पर पहुंच गई है. वहीं, डीजल की कीमतों में आज करीब 3 महीने बाद गिरावट दर्ज की गई है. तेल कंपनियों ने सप्ताह के पहले दिन आज (सोमवार) यानी 12 जुलाई को पेट्रोल (Petrol) के रेट में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. वहीं, डीजल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. इससे पहले 15 अप्रैल को डीजल के रेट में 14 पैसे की कटौती की गई थी. दिल्ली के बाजार में पेट्रोल (Petrol) 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल (Diesel) का रेट घटकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में इस प्रकार है…

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 101.19 89.72
मुंबई 107.20 97.29
चेन्नई 101.92 94.24
कोलकाता 101.35 92.81
बेंगलुरु 104.58 95.09
भोपाल 109.53 98.50
चंडीगढ़ 97.37 89.35
रांची 96.18 94.68
लखनऊ 98.29 90.11
पटना 103.52 95.30

देश भर में तेल कंपनियों ने कल (रविवार) यानी 11 जुलाई को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था. जिसकी वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) दोनों ही ईंधन के दाम स्थिर थे. बता दें कि राजधानी दिल्ली में 10 जुलाई को पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) में 35 पैसे का इजाफा हुआ था. जबकि डीजल के रेट (Diesel Rate) में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

हर दिन अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related