संस्कृत विद्यामण्डलम् हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा दो मार्च से  समय-सारणी घोषित

Date:

रायपुर | छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के द्वारा संचालित प्राच्य संस्कृत विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा वर्ष 2019-20 में दो मार्च से प्रारंभ होंगी और 24 मार्च को सम्पन्न होंगी। परीक्षा की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है। हाई स्कूल पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (9वीं), पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) एवं हायर सेकेण्डरी उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (11वीं), उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष(12वीं), स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा प्रातः 9 से 12.30 बजे तक होंगी।
परीक्षा की निर्धारित समय-सारणी के अनुसार उत्तर मध्यमा (हायर सेकेण्डरी) प्रथम वर्ष में 2 मार्च को प्रथम प्रश्न पत्र अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य और द्वितीय वर्ष में षष्ठ प्रश्न पत्र भूगोल, 4 मार्च को प्रथम वर्ष का द्वितीय प्रश्न पत्र शास्त्रीय विषय (चयनित विषय में से कोई एक) और द्वितीय वर्ष में सप्तम् प्रश्न पत्र राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, व्यवसाय अध्यन का होगा। 6 मार्च को प्रथम वर्ष का तृतीय प्रश्न पत्र व्यावसायिक संस्कृतम (चयनित विषय में से कोई एक) और द्वितीय वर्ष में षष्ठ प्रश्न पत्र में भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, 13 मार्च को प्रथम वर्ष का चतुर्थ प्रश्न पत्र सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी और द्वितीय वर्ष में पंचम प्रश्न पत्र इतिहास, जीवविज्ञान, गणित, लेखांकन का होगा। 16 मार्च को प्रथम वर्ष में पंचम प्रश्न पत्र इतिहास, जीवविज्ञान, गणित, लेखांकन और द्वितीय वर्ष में चतुर्थ प्रश्न पत्र सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, 18 मार्च को प्रथम वर्ष का षष्ठ प्रश्न पत्र भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और द्वितीय वर्ष में तृतीय प्रश्न पत्र व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय में से कोई एक), 21 मार्च को सप्तम् प्रश्न पत्र राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, व्यवसाय अध्यन और द्वितीय वर्ष में द्वितीय प्रश्न पत्र शास्त्रीय विषय (चयनित विषय में से कोई एक), 24 मार्च को प्रथम वर्ष का षष्ठ प्रश्न पत्र भूगोल और द्वितीय वर्ष प्रथम प्रश्न पत्र अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य विषय का होगा।
इसी प्रकार पूर्व मध्यमा हाई स्कूल प्रथम वर्ष का प्रथम प्रश्न पत्र 3 मार्च को अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य और द्वितीय वर्ष का सप्तम् प्रश्न पत्र गणित का होगा। 5 मार्च को प्रथम वर्ष का द्वितीय प्रश्न पत्र शास्त्रीय विषय (चयनित विषय में से कोई एक) और द्वितीय वर्ष में षष्ठ प्रश्न पत्र विज्ञान, 7 मार्च को प्रथम वर्ष का तृतीय प्रश्न पत्र व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय में से कोई एक) और द्वितीय वर्ष में पंचम प्रश्न पत्र सामाजिक विज्ञान, 12 मार्च को प्रथम वर्ष का चतुर्थ प्रश्न पत्र सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी और द्वितीय वर्ष में तृतीय प्रश्न पत्र व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय में से कोई एक), 14 मार्च को प्रथम वर्ष का पंचम प्रश्न पत्र सामाजिक विज्ञान और द्वितीय वर्ष का द्वितीय प्रश्न पत्र शास्त्रीय विषय (चयनित विषय में से कोई एक), 17 मार्च को प्रथम वर्ष का षष्ठ प्रश्न पत्र विज्ञान और द्वितीय वर्ष का प्रथम प्रश्न पत्र अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य, 19 मार्च को प्रथम वर्ष का सप्तम् प्रश्न पत्र गणित और द्वितीय वर्ष का चतुर्थ प्रश्न पत्र सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी का होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT : NH-30 पर हादसा, DRG जवान की मौत

CG ACCIDENT : Accident on NH-30, DRG jawan dies जगदलपुर।...

CENTRAL GOVERNMENT GUIDELINES : ‘वंदे मातरम्’ पहले, फिर ‘जन गण मन’

CENTRAL GOVERNMENT GUIDELINES : 'Vande Mataram' first, then 'Jana...