CG NEWS: MLA Ishwar Sahu dances alongside folk dancers at an inauguration ceremony!
CG NEWS: बेमेतरा जिले के नगर पंचायत मारो में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह के बाद विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में विधायक एक महिला कलाकार के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
इसलोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों की मौजूदगी रही।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद विधायक ईश्वर साहू मंचीय आयोजन के दौरान महिला कलाकार के साथ डांस करते दिखाई दिए। इसी दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


