CYBER ATTACK: सैकड़ों वेबसाइट पर हुआ सायबर हमला! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CYBER ATTACK: Hundreds of websites hit by a cyber attack!

 

 

CYBER ATTACK: साइबर अपराधियों ने BBC, CNN, Zoom और HSBC  जैसी दुनिया की सबसे अधिक देखी जाने वाली 178 वेबसाइटों को निशाना बनाया है।

हैकर्स द्वारा यूजर्स के क्रेडिट कार्ड नंबर, क्रिप्टो पेमेंट एड्रेस बदलने और आईओएस (iOS) उपकरणों में मैलवेयर डालने की कोशिश की गई।

इस हमले में हैकर्स ने ऐसा दुर्भावनापूर्ण कोड इंजेक्ट किया जो आगंतुकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी चुरा सकता था।

साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने कम से कम 188 कंप्रोमाइज प्रोजेक्ट्स की पहचान की, जो 178 वेबसाइट्स में फैले थे। मैलिशियस स्क्रिप्ट्स का मकसद क्रिप्टोकरेंसी भुगतान पते (पेमेंट एड्रेस) को हमलावर के वॉलेट पते से बदलना और यूजर्स द्वारा भुगतान करते समय उनके क्रेडिट कार्ड नंबर चुराना था।

इसके अलावा, ये स्क्रिप्ट्स यूजर्स की कुकीज व स्क्रीनशॉट चुराने और आईओएस उपकरणों में एक्सप्लॉइट कोड डालने का प्रयास भी कर रहे थे। साइबर सुरक्षा फर्म ‘हडसन रॉक’ ने भी पुष्टि की है कि उसे इन वेबसाइटों से विजिटर्स को दुर्भावनापूर्ण कोड भेजे जाने के सबूत मिले हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related