CG FOOD DEPARTMENT RAID: खाद्य विभाग ने 3 किलो सड़ी चिकन बिरयानी की नष्ट, होटल भी सील

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FOOD DEPARTMENT RAID: Food department destroys 3 kg of rotten chicken biryani, hotel also sealed

 

 

CG FOOD DEPARTMENT RAID: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में खाद्य औषधि विभाग ने आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले होटल और ढाबा संचालकों के खिलाफ सख्त तेवर अपना लिए हैं.

‘सुरक्षित आहार हमारा अधिकार’ अभियान के तहत आज विभाग की टीम ने साफ-सफाई न रखने वाले एक होटल को आगामी तीन दिनों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है.

इसके अलावा, छापेमारी के दौरान 3 किलो सड़ी हुई चिकन बिरयानी और अखाद्य/अत्यधिक फूड कलर का इस्तेमाल कर तैयार की गई चिकन करी को मौके पर ही नष्ट कराया गया.

खाद्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह अभियान अभी सिर्फ शुरुआत है और आगामी 15 दिनों तक लगातार जारी रहेगा.

शहर के सभी खान-पान प्रतिष्ठानों पर लगातार औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई का यह सिलसिला जारी रहेगा, जिससे आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके.

जगदलपुर, बस्‍तर समेत पूरे जिले में खाद्य विभाग सुरक्षित आहार हमारा अधिकार अभियान चला रहा है, जिसके चलते खान-पान में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related