Advertising Agency Association of Chhattisgarh: ‘दीवाली मिलन’ समारोह का सफल आयोजन, पदाधिकारियों व सदस्यों ने साझा की पर्व की खुशियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Advertising Agency Association of Chhattisgarh: Successful organization of ‘Diwali Milan’ (Diwali get-together) event; office-bearers and members shared the joy of the festival.

 

 

रायपुर। एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को एक भव्य और आत्मीय ‘दीवाली मिलन’ समारोह का सफल आयोजन किया गया। शंकर नगर स्थित वीआईपी एस्टेट के अमान्ज़ा पूल्स नेप्च्यून में आयोजित इस कार्यक्रम में विज्ञापन जगत से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ शिरकत की।

इस स्नेह मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य संगठन के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और त्योहार की खुशियों को साझा करना तथा एक-दूसरे से संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल बना रहा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश दुग्गड़,उपाध्यक्ष प्रबोध जैन एवं महासचिव मनीष राज्यवर्धन के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामय समारोह में संस्था की कार्यकारिणी के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में एसोसिएशन के मेंटर्स सत्य नारायण अग्रवाल, शिवाजी मथानी, दीपक जैन, अजय जैन , पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह , अफ़सर ख़ान ,और मनमोहन पारख की विशेष एवं मार्गदर्शक उपस्थिति रही। इसके साथ ही, इंदिरा जैन , राजीव पाठक , हसन नकवी , रितेश जैन,पंकज माहेश्वरी ,उमेश बंसी, ऋषभ पारख, शंभु शर्मा ,विपिन और पंकज पंडा ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आगामी वर्षों में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा आपसी एकजुटता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related