AMIT SHAH ON RAHUL GANDHI: भारत को बदनाम करके सत्ता नहीं मिलेगी’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMIT SHAH ON RAHUL GANDHI: You will not get power by defaming India.

 

 

AMIT SHAH ON RAHUL GANDHI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस की भारत समिट 2026 को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और देश की विकास यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया।

उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि अगर उन्हें सत्ता हासिल करनी है तो विदेश यात्राएं छोड़कर देश के गांवों में जाना शुरू करे

अमित शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने से राहुल गांधी को सत्ता हासिल नहीं होगी। अगर उन्हें सत्ता में आना है तो विदेश यात्राएं छोड़कर भारत के गांवों में जाना चाहिए।

 

शाह ने कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है, जबकि राहुल गांधी देश की विकास यात्रा को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “सत्ता चाहिए तो विदेश की यात्राएं बंद करके भारत के गांवों में जाना शुरू करिए, तो शायद आपका नंबर कभी लग जाए।”

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लगातार तीन बार हारने की निराशा अलग-अलग तरीकों से निकाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत समिट में दुनिया भर से वामपंथी विचारधारा के प्रचारकों को बुलाया और राहुल गांधी ने वहां भारत विरोधी विचार रखकर देश की छवि को नुकसान पहुंचाया।

शाह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करते हुए कहा कि यदि वे इसी दिशा में पार्टी नेतृत्व के पीछे चलते रहे तो अगले 30 साल तक सत्ता में आने का मौका नहीं मिलेगा।

अमित शाह ने कांग्रेस के पिछले शासनकाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को देश की जनता ने 10 साल तक सरकार चलाने का मौका दिया था, लेकिन उस दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घपले और घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल में उन पर चार आने के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related