KORBA BUS ACCIDENT: खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस 2 की दर्दनाक मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORBA BUS ACCIDENT: Passenger bus rams into a stationary trailer; 2 die in tragic accident

 

KORBA BUS ACCIDENT: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार स्थित अनूप ढाबा के पास रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

रायपुर से अंबिकापुर जा रही रॉयल यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार,  तानाखार के पास अनूप ढाबा के नजदीक बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। अचानक हुई इस भिड़ंत से बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल यात्री को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related