AI WARNING: Nobel laureate Geoffrey Hinton issues a warning to the world regarding AI
AI WARNING: नोबेल पुरस्कार विजेता और AI के ‘गॉडफादर’ कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने AI को लेकर गंभीर चेतावनी देते हुए माना है कि आने वाले कुछ सालों में AI इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो सकता है और अगर इस पर नियंत्रण नहीं रखा गया, तो यह मानवता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
हिंटन ने कहा, “मैं पहले कहता था कि AI 10 साल में हमसे ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा, लेकिन अब यह 18 महीने में हो सकता है। यह डराने वाली बात है।
विशेषज्ञों को यह भी आशंका है कि भविष्य में AI का इस्तेमाल खतरनाक हथियारों और तकनीकों को विकसित करने में किया जा सकता है।
AI की मदद से ड्रोन और रोबोट को अधिक स्वायत्त बनाया जा सकता है। इसके अलावा, जैविक हथियारों के निर्माण जैसी खतरनाक गतिविधियों में भी इसका दुरुपयोग होने का डर है।
अगर AI को अपने फैसले खुद लेने की क्षमता मिल गई और उसने इंसानों को अपने काम में रुकावट समझना शुरू कर दिया, तो उसे रोकना बेहद मुश्किल हो सकता है।
AI तकनीक तेजी से विकसित हो रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार और दूसरे क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है।
ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि AI को विकसित करने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा और नियंत्रण पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए मजबूत नियम, निगरानी और ऐसी तकनीक विकसित करने की जरूरत है, जिससे AI हमेशा इंसानी नियंत्रण में रहे।


