CG Patwari Strike: Major action by the administration against Patwaris; 14 Patwaris suspended.
CG PATWARI STRIKE: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पटवारियों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने जिले में 128 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है, जबकि हड़ताल में शामिल 133 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है।
प्रशासन ने अब तक 14 पटवारियों को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं, उनका अक्टूबर महीने का वेतन भी रोक दिया गया है। वहीं जिले में 17 पटवारी ऐसे हैं, जो हड़ताल से अलग रहकर नियमित रूप से शासकीय कार्यों का संचालन कर रहे हैं।
जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद आंदोलन जारी रहने से राजस्व विभाग के कामकाज पर असर पड़ रहा है।
जिले में जहां बड़ी संख्या में पटवारी हड़ताल पर हैं, वहीं 17 पटवारी आंदोलन से अलग रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।


