CG WEATHER UPDATE : Chill will increase in Chhattisgarh, know how much the mercury will fall!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अंबिकापुर में तापमान तेजी से गिर रहा है, वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में भी सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
अगले दो दिन में गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। सुबह और देर रात ठंड ज्यादा महसूस होगी, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी।
फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग सबसे गर्म
बीते रिकॉर्ड के मुताबिक, अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान पूर्वानुमान
9 नवंबर के लिए रायपुर में अधिकतम 30 और न्यूनतम 16 डिग्री, बिलासपुर में 29 और 14 डिग्री, पेंड्रा रोड में 28 और 12 डिग्री तथा अंबिकापुर में 27 और 12 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। दुर्ग में 30-16, राजनांदगांव में 30-14, सूरजपुर में 28-12 और जगदलपुर में 29-13 डिग्री तापमान रह सकता है।


