RAHUL MANIPUR VISIT : Rahul Gandhi will go to Manipur, whom will he meet?
रायपुर। राहुल गांधी 26 तारीख को मणिपुर के एक दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उनका कार्यक्रम हिंसा और संघर्ष से प्रभावित लोगों से मिलने पर केंद्रित रहेगा।
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी सबसे पहले इंफाल पहुंचेंगे। यहां वे विस्थापित लोगों और उन परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने मणिपुर हिंसा में अपने परिजनों को खोया है। इस दौरान वे प्रभावित परिवारों की समस्याएं और उनकी मौजूदा स्थिति जानेंगे।
इसके बाद राहुल गांधी चुराचांदपुर जाएंगे। यहां भी वे संघर्ष से प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हाल जानेंगे। बताया जा रहा है कि पूरा दौरा एक ही दिन का प्रस्तावित है।
राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब मणिपुर में हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उनकी समस्याओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।


