SLEEPER CELL ARRESTED: स्लीपर सेल की साजिस नाकाम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SLEEPER CELL ARRESTED: Sleeper cell’s plot foiled!

 

 

SLEEPER CELL ARRESTED: राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर रायसिंहनगर पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का स्लीपर नेटवर्क तैयार करने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय युवाओं को जोड़कर सीमावर्ती इलाकों में देशविरोधी गतिविधियों के लिए नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। इस नेटवर्क के जरिए 34 नए सदस्यों को जोड़ने की बात सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एनजेडपी निवासी सुमित शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, गणेश नायक पुत्र रामस्वरूप नायक और गोमांवाली निवासी निखिल जाट पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस अब ग्रुप में शामिल सभी 34 सदस्यों के संपर्कों और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों के युवाओं को लालच देकर इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

युवाओं को नेटवर्क में शामिल होने और नए लोगों को जोड़ने के बदले मोटा कमीशन देने का लालच दिया जाता था। पुलिस को आशंका है कि पंजाब के मादक पदार्थ तस्करों की मदद से पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का यह नेटवर्क तैयार किया जा रहा था।

शुरुआती तौर पर युवाओं को आर्थिक लालच देकर अपने साथ जोड़ने और बाद में उन्हें देशविरोधी गतिविधियों में शामिल करने की योजना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related