CHHATTISGARH: More liquor sold than sweets!
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में धनतेरस से लेकर भाई दूज तक महज छह दिनों में प्रदेशभर में करीब 62 करोड़ रुपये की शराब बिक्री होने का अनुमान है।
कारोबार के अनुमान के मुताबिक अकेले रायपुर में ही लगभग 45 करोड़ रुपये की शराब बिक सकती है। शराब दुकानों में बढ़ती भीड़ और सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुनी तक बिक्री की संभावना ने आबकारी विभाग को भी पहले से तैयारी करने पर मजबूर कर दिया है।
पिछले साल धनतेरस से भाई दूज के बीच छत्तीसगढ़ में लगभग 61 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी। इस बार अनुमानित कारोबार 62 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात कही जा रही है।
हालांकि, वास्तविक आंकड़ा बिक्री पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। अगर अनुमान सही साबित होता है तो प्रदेश में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।
त्योहारी मांग को देखते हुए आबकारी विभाग ने शराब दुकानों में अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। विभाग की कोशिश है कि मांग बढ़ने के बावजूद दुकानों में किसी तरह की किल्लत न हो और बिक्री प्रभावित न पड़े।


