CG NEWS: Chief Minister’s wife sends a message of promoting indigenous products by purchasing earthen lamps
CG NEWS: धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने बाजार में खरीदारी करते हुए मिट्टी के दीये खरीदे और लोगों से भी इस दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदने तथा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की।
कौशल्या साय ने धनतेरस के मौके पर कांसाबेल बाजार में स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीये खरीदे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही हमारी पारंपरिक संस्कृति और मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों की आजीविका को भी सहारा मिलता है।
इस अवसर पर कौशल्या साय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


