BURNING TRAIN: कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BURNING TRAIN: Fire breaks out in 4 coaches of the Karmabhoomi Express!

 

 

BURNING TRAIN: पंजाब के पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बे में भीषण आग लग गई. कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन (पश्चिम बंगाल) से अमृतसर जंक्शन (पंजाब) तक चलती है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की दोपहर पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन जब राजपुरा के सराज बंजारा गांव पहुंची. इसी दौरान आग की लपटें दिखाई देने लगीं.

रेलवे विभाग ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं. इस हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिखाई दे रहा है. डर के मारे यात्री भागते नजर आए.

हालांकि, हादसे के दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही, लेकिन किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है. ट्रेन के डिब्बे भीषण आग में बुरी तरह जल गए हैं. वरिष्ठ अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related