CHHATTISGARH : ट्रैक्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान, सरकार से मांगा बड़ा मुआवजा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Farmers took to the streets with tractors, demanded huge compensation from the government!

जगदलपुर। सितंबर में हुई भारी बारिश और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई दिया। जगदलपुर में विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर संयुक्त प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), इंद्रावती नदी बचाओ समिति समेत कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिला। किसानों ने कहा कि बारिश और बाढ़ से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को राहत देने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए।

किसान संगठनों ने सरकार के सामने कई मांगें रखीं। इनमें प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 65 हजार रुपये राहत राशि देने, फसल बीमा का लाभ दिलाने और किसानों की कर्जमाफी की मांग प्रमुख रही।

ट्रैक्टर रैली के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

अब देखना होगा कि किसानों की इन मांगों पर सरकार और प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related