JALSA BOMB THREAT : अमिताभ के ‘जलसा’ को उड़ाने की धमकी, मुंबई में अलर्ट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JALSA BOMB THREAT : Threat to blow up Amitabh Bachchan’s ‘Jalsa’, alert in Mumbai!

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी भरे ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने सभी बताई गई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान कहीं भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। अब साइबर पुलिस ईमेल भेजने वाले का IP एड्रेस पता लगाने में जुटी है।

इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भी ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला था। उसमें अमिताभ बच्चन और गायक दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। ईमेल में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हमले की आशंका जताते हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने की बात लिखी गई थी। दिलजीत को लेकर भी धमकी दी गई थी।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू इलाके में फायरिंग हुई थी। इस घटना में उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related