CHHATTISGARH : Husband takes horrific step after seeing minor with wife
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक घटना ने सनसनी फैला दी। पत्नी के साथ 15 साल के नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति ने दोनों पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डीपाडीह जम्होर की है। जानकारी के मुताबिक, गांव में गजेंद्र पैकरा के घर दशकर्म कार्यक्रम आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए नाबालिग अपनी मां के साथ पहुंचा था।
4 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे गजेंद्र घर लौटा। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्से में उसने दोनों की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में दोनों बेहोश हो गए।
परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
बुधवार शाम अस्पताल में भर्ती कराए गए नाबालिग ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग डायरी बलरामपुर पुलिस को भेजी जा रही है।


