GOLD SILVER PRICE HIKE : धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल, अब कितना हुआ भाव?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SILVER PRICE HIKE : Gold and silver prices rise before Dhanteras, what is the price now?

रायपुर। धनतेरस से ठीक पहले सोना और चांदी दोनों महंगे हो गए हैं। कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से त्योहार पर खरीदारी करने वालों की जेब पर असर पड़ सकता है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,328 रुपए बढ़कर करीब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,749 रुपए बढ़कर 1.88 लाख रुपए हो गई है।

नवंबर में सोने के भाव लगातार चार दिन से बढ़ रहे हैं। इस दौरान सोना 6,426 रुपए और चांदी 7,910 रुपए महंगी हुई है। 2 नवंबर को सोना 1.38 लाख और चांदी 1.80 लाख रुपए पर थी।

हालांकि, इस साल अब तक सोने की कीमत में 10,755 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी 42,538 रुपए सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंची थी।

शहरों में अलग क्यों होते हैं दाम?

ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा खर्च, स्थानीय मांग-सप्लाई, ज्वेलरी एसोसिएशन के रेट और दुकानदार के पुराने स्टॉक की खरीद कीमत से शहरों में सोने के भाव अलग हो सकते हैं।

खरीदारी से पहले रखें ध्यान

सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर जांचें और उस दिन का भाव अलग-अलग स्रोतों से मिलाएं। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग होती है।

चांदी की पहचान के लिए मैग्नेट, आइस और कपड़े जैसे घरेलू टेस्ट बताए जाते हैं, लेकिन शुद्धता की पक्की जांच के लिए प्रमाणित जांच कराना बेहतर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related