AMIT JOGI NEWS : अमित जोगी फरार ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMIT JOGI NEWS : Amit Jogi absconding?

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी के फरार होने की खबरों को पार्टी ने भ्रामक बताया है। पार्टी का कहना है कि अमित जोगी किसी से बच नहीं रहे, बल्कि पहले से तय निजी कार्यक्रम के चलते 2 से 8 नवंबर तक प्रदेश से बाहर हैं। वे 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ लौटकर खुद थाने में पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर अमित जोगी की ओर से ई-मेल के जरिए भेजा गया जवाब और उनका पक्ष पुलिस के सामने रखा। पार्टी ने कहा कि निजी कार्यक्रम को एफआईआर से जोड़कर फरार होने की खबरें फैलाना गलत है। साथ ही कानून और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सांकेतिक रूप से शादी और हनीमून के दृश्यों में दिखाया गया था। वीडियो पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे आपत्तिजनक बताया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विधायक राजेश मूणत ने वीडियो बनाने और उसमें शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने अमित जोगी समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ BNS की धारा 196, 352, 353(2), 356(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अब सबकी नजर 9 नवंबर पर है, जब अमित जोगी खुद थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related