CHHATTISGARH : जंगल में मुर्गा लड़ाई, 20 लाख कैश और 47 गाड़ियां जब्त!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Cockfight in the forest, Rs 20 lakh cash and 47 vehicles seized!

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मुर्गा लड़ाई की आड़ में कथित जुए के बड़े आयोजन का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। भोपालपट्टनम क्षेत्र के रायगुड़ा गांव के जंगल में चल रहे इस आयोजन पर भद्राकाली पुलिस ने अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके से 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वहीं, आयोजन स्थल पर मौजूद 156 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि जंगल में मुर्गा लड़ाई के नाम पर बड़े पैमाने पर जुए के दांव लगाए जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित की और अचानक कार्रवाई की। मौके पर 47 चारपहिया वाहनों की मौजूदगी से आयोजन के बड़े स्तर पर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भी लोग पहुंचे थे। हालांकि, आयोजन के संचालन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी और मौके से नकदी बरामद की गई।

त्योहारी सीजन से पहले हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है। अब पुलिस की जांच में आयोजन से जुड़े दूसरे पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

AMIT JOGI NEWS : अमित जोगी फरार ?

AMIT JOGI NEWS : Amit Jogi absconding? रायपुर। जनता कांग्रेस...

BIG BREAKING: रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

BIG BREAKING: Ravi Uppal arrested in Dubai   रायपुर डेस्क: महादेव...