CHHATTISGARH : यहां एक हफ्ते पहले मनाई जाती है दिवाली!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Diwali is celebrated here a week earlier!

धमतरी। वक्त और तकनीक भले ही बदल गए हों, लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सेमरा गांव में सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम है। यहां पूरे देश से एक सप्ताह पहले ही बड़े त्योहार मना लिए जाते हैं। इसी परंपरा के तहत गांव के लोगों ने 3 नवंबर को दिवाली धूमधाम से मनाई, जबकि देशभर में दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी।

धमतरी से करीब 22 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में सिर्फ दिवाली ही नहीं, बल्कि होली, हरेली और पोला जैसे त्योहार भी तय तारीख से एक सप्ताह पहले मनाए जाते हैं। गांव के बुजुर्गों के मुताबिक, इस परंपरा का संबंध ग्राम देवता ‘सिदार देव’ से है।

मान्यता है कि सदियों पहले सिदार देव ने गांव के पूर्वजों को सपने में दर्शन देकर हर त्योहार एक सप्ताह पहले मनाने का आदेश दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसे परंपरा के रूप में अपना लिया।

गांव के लोगों की आस्था है कि इस परंपरा को तोड़ने से अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों का दावा है कि पहले जब इसे बदलने की कोशिश हुई, तब गांव को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि नई पीढ़ी भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

इसका एक खास पहलू रिश्तेदारी और मेहमाननवाजी भी है। गांव में पहले त्योहार मनाने के बाद लोग देशभर में तय तारीख पर अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचते हैं। इस तरह सेमरा की यह परंपरा आज भी गांव की अलग पहचान बनी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

AMIT JOGI NEWS : अमित जोगी फरार ?

AMIT JOGI NEWS : Amit Jogi absconding? रायपुर। जनता कांग्रेस...

BIG BREAKING: रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

BIG BREAKING: Ravi Uppal arrested in Dubai   रायपुर डेस्क: महादेव...