CYCLONE MURASU: Yellow alert in 15 districts of Chhattisgarh; heavy rainfall expected
CYCLONE MURASU: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु के कारण राज्य में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया।
दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

तूफान के प्रभाव से राज्य में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
मौसम विभाग ने 4 नवंबर को 15 जिलों में यलो अलर्ट रखा है। खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में 22 मिमी बारिश दर्ज हुई। पेण्ड्रा रोड में सबसे कम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।


