RAIPUR: जनता के द्वार पर विधायक अनुज शर्मा की महा-चौपाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR: MLA Anuj Sharma’s ‘Maha-Chaupal’ (grand public meeting) at the people’s doorstep

 

ख़रोरा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जन-सेवा और सुशासन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। धरसींवा स्थित ‘सेवा सदन’ में आयोजित इस बैठक में आगामी 21 नवंबर से आरंभ होने वाली बहुप्रतीक्षित ‘सेवा संवाद यात्रा’ के सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेता, पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने भावुक और संकल्पित स्वर में कहा, “धरसींवा विधानसभा मेरा परिवार है, और यहाँ के हर एक नागरिक की सेवा करना मेरा सर्वोपरि कर्तव्य है। हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह ‘सेवा संवाद यात्रा’ केवल एक राजनीतिक दौरा नहीं है, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी उम्मीदों को धरातल पर उतारने का एक महाअभियान है।”

उन्होंने आगे कहा कि धरसींवा क्षेत्र के चहुँमुखी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और रोज़गार के अवसरों को बढ़ाने तथा डबल इंजन सरकार की नीतियों के अनुरूप क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए हमारी पूरी टीम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ तत्पर है।

यह ‘सेवा संवाद यात्रा’ आगामी 21 नवंबर से प्रारंभ होकर पूरे एक महीने तक अनवरत चलेगी। इस वृहद महाअभियान के तहत विधायक अनुज शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 गाँवों, नगर पंचायतों के वार्डों और हर एक बूथ तक पहुँचेंगे, ताकि नागरिकों से सीधा और आत्मीय संवाद स्थापित किया जा सके।

बैठक में यात्रा की रूपरेखा और सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाना और पात्र हितग्राहियों को उनका शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है। जनता की सहूलियत के लिए यात्रा के दौरान विशेष ‘समस्या निवारण शिविर’ आयोजित किए जाएंगे, जहाँ प्राप्त होने वाले स्थानीय आवेदनों और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विशेष प्रशासनिक समन्वय बनाया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर नए कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया जाएगा।

इस महाअभियान को व्यापक बनाने के लिए यात्रा में मातृशक्ति और युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी सुरेंद्र पाटनी,सविता चंद्राकर,शकुन्तला ढीलेंद्र सेन, रश्मि वर्मा, शिवशंकर वर्मा, अशोक सिन्हा, अरविंद ठाकुर, राकेश यादव, चंद्रकांत साहू, सुनील शर्मा, हरिशंकर वर्मा, सोना वर्मा, गोविंद साहू, रॉबिन साहू, योगेश साहू, मोहन प्रजापति, किरन साहू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ‘सेवा संवाद यात्रा’ को ऐतिहासिक बनाने और इसका संदेश घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related