SAMBIT PATRA PC : राहुल गाँधी से पूछा- कहां थे 10 लाख लोग?’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Sambit Patra PC: Asked Rahul Gandhi, “Where were the 10 lakh people?”

 

 

SAMBIT PATRA PC :नई दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की मेगा रैली को लेकर BJP सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

 

उन्होंने INDIA गठबंधन की रैली को फ्लॉप शो करार देते हुए दावा किया कि रामलीला मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली था।

संबित पात्रा ने 10 लाख लोगों के जुटने के कांग्रेस के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी के भाषण, 2024 के लोकसभा चुनाव और लोकतंत्र को लेकर दिए गए बयानों पर भी पलटवार किया।

संबित पात्रा ने विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा, “दस लाख लोग कहां थे? हमें दिखाइए। इस तरह के पैंतरों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बनता है।

इतनी सारी पार्टियों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद वे दस लाख लोगों को भी नहीं जुटा पाए।

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने ‘पीएम’ शब्द के मायने समझाते हुए कहा, “पीएम का मतलब सिर्फ़ प्राइम मिनिस्टर नहीं होता है। इसमें ‘पी’ का मतलब पसीना और ‘एम’ का मतलब मेहनत होता है। कोई भी प्रधानमंत्री पसीने और कड़ी मेहनत से ही बनता है।

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘शिव जी की बारात’ वाले बयान पर कहा कि वो देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, “राहुल जी, न तो आप शिव हैं और न ही जिस अराजकता में आप भारत को डुबोना चाहते हैं, यह शिव जी की बारात नहीं”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related