CG NEWS: 450 राशन दुकानों पर लगा ताला, मुश्किल में हितग्राही! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: 450 ration shops locked; beneficiaries in a difficult situation!

 

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालितशासकीय राशन दुकानों में आज से ताला लटक गया है.

छत्तीसगढ़ शासकीय राशन दुकानदार संघ ने अपनी मांगों को लेकर आज से प्रदेशभर के राशन दुकानदार हड़ताल पर चले गए है.

अगर हड़ताल जारी रहती है तो राशन लेने पहुंचने वाले हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

अध्यक्ष अजयंबर सेठिया ने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल से छोटे दुकानदारों को मिलने वाली वित्तीय पोषण राशि बंद है, जिससे विक्रेता और उनके परिवार कर्ज के दलदल में डूब गए हैं और दुकान चलाना बेहद मुश्किल हो गया है.

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली कमीशन राशि को लेकर भी मांग है.

इस आंदोलन में बस्तर जिले के सातों ब्लॉक शामिल हैं, जिसके तहत कुल 485 दुकानें आती हैं. संघ ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक जिले की सभी 485 दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी.

पिछले साल भी इन मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी, जिसमें से कुछ जिला स्तरीय समस्याएं तो पूरी हो गईं, लेकिन राज्य स्तरीय समस्याओं पर सरकार द्वारा कोई पहल नहीं की गई है. इसी के चलते दुकानदारों को एक बार फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related