RAM LEELA MAIDAN PROTEST: राहुल गांधी ने की अपील, ‘पुलिस के लाठियों की परवाह ना करें’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAM LEELA MAIDAN PROTEST: Rahul Gandhi appeals, ‘Do not worry about the police’s batons’

 

 

RAM LEELA MAIDAN PROTEST: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को लोगों से इंडिया गठबंधन के 1 नवंबर को होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च में शामिल होने की अपील की है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि वे पुलिस और उनकी “लाठियों” की चिंता न करें.

अपने इस वीडियो में राहुल गांधी ने आगे कहा, “चलो दिल्ली रामलीला मार्च लोकतंत्र को बचाने, वोटों की चोरी रोकने और संविधान की रक्षा करने के लिए है.”

राहुल गांधी ने कहा, “जो लोग नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके हैं और जो भी लोकतंत्र को बचाना और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, मैं उन सभी को इसमें जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं.”

राहुल गांधी के पोस्ट को टैग करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “चाहे तेलंगाना में ट्रेन देने से मना करना हो या दिल्ली के व्यापारियों को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करना हो, 1 नवंबर के मार्च को बिगाड़ने की बीजेपी की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH: सारंग टीम के हेलीकॉप्टर कल भरेंगे उड़ान! 

  CHHATTISGARH: Sarang team's helicopters to take flight tomorrow!   CHHATTISGARH:सारंग टीम...