CONGRESS DELHI RALLY: रेलवे ने किया इनकार तो निकाल लिया ये जुगाड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONGRESS DELHI RALLY: When the Railways said no, they came up with this workaround.

 

 

CONGRESS DELHI RALLY: रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन देने से इनकार करने के बाद छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए अब बसों से दिल्ली कूच करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने इस महारैली के लिए 30 से ज्यादा लग्जरी बसों की बुकिंग की है. छत्तीसगढ़ से करीब 5 हजार से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली के लिए रेलवे से स्पेशल ट्रेन की मांग की थी, लेकिन रेलवे ने ट्रेन देने से मना कर दिया. इसके बाद अब कांग्रेस ने बसों के जरिए कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था की है.

बता दें कि, देशभर में वोट चोरी का मुद्दा और उसको लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम विपक्षी दल देश के अलग-अलग शहरों में विरोध कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ इंड‍िया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करने जा रही है. इस रैली को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ नाम दिया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related