CG POLITICS: NSUI alleges car stunts during ABVP rally!
CG POLITICS: राजधानी रायपुर के सप्रे शाला मैदान में ABVP की ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ से पहले कारों की खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो को लेकर NSUI ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
NSUI के मुताबिक, इस दौरान कुछ मीडियाकर्मी अपना काम कर रहे थे। तभी एक कार उनके सामने आ गई। हादसे की आशंका को देखते हुए दो मीडियाकर्मियों को पीछे कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।
NSUI ने रैली के दौरान यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजामों की भी जांच करने की मांग की है।
NSUI के अनुसार, मीडियाकर्मी और शासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। काम के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
