CHHATTISGARH : बच्चा चोरी का शक या कुछ और? 5 महिलाओं की पिटाई से हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Child-lifting suspicion or something else? Beating of 5 women sparks uproar

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदौरी गांव में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ महिलाओं के बाल खींचते और लात-घूंसे व लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रही है।

बच्चा चोरी के शक में पकड़ा, पुलिस ने बताई दूसरी वजह

ग्रामीणों का दावा है कि महिलाएं ऑटो से गांव पहुंची थीं। बच्चों के चिल्लाने के बाद ग्रामीणों को उन पर बच्चा चोरी का शक हुआ और उन्हें पकड़ लिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, महिलाओं के साथ आए दो लोग मौके से भाग गए।

हालांकि, पुलिस ने बच्चा चोरी की बात से इनकार किया है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विजय यादव के मुताबिक, महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही थीं। इसी बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद हुआ और बाद में महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पहचान का सत्यापन कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, सरपंच की शिकायत के बाद पुलिस ने महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ शुरू की है। महिलाएं अपने पते अलग-अलग जगहों के बता रही थीं, जबकि पुलिस के अनुसार वे दुर्ग के जेवरा-सिरसा इलाके की रहने वाली हैं। फिलहाल उनके पते और पहचान का सत्यापन किया जा रहा है।

पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को भी बुलाया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कही है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि विवाद की असली वजह क्या थी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। किसी भी आरोप की पुष्टि जांच के आधार पर ही होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related