CG POLICE SMRITI DIWAS 2026: CM साय ने शहीदों को किया नमन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Police Smriti Diwas 2026: CM Sai pays tribute to the martyrs

 

 

CG POLICE SMRITI DIWAS 2026: छत्तीसगढ़ के माना चौथी वाहिनी में मुख्यमंत्री सीएम विष्णु देव साय ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए उनका समर्पण हमेशा याद रहेगा। यह दिन हमें वीर सपूतों की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए उन्हें याद करने का दिन है। यह दिन केवल स्मरण का नहीं बल्कि सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।

नागरिकों की सुरक्षा और समाज में शांति व्यवस्था बनाने सदैव तत्पर रहते है। छत्तीसगढ़ के लिए इस वर्ष का पुलिस स्मृति दिवस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

दशकों तक नक्सलवाद की हिंसा और भय से प्रभावित रहे प्रदेश ने शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। हमारे जवानों के साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान से निर्णायक सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह पुलिस स्मृति दिवस विशेष महत्व रखता है। प्रदेश ने नक्सलवाद के विरुद्ध लंबे संघर्ष के बाद ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों का योगदान अविस्मरणीय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद उन्मूलन का संकल्प साकार हुआ है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बताया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक 84 नक्सली मारे गए। इसी अवधि में छत्तीसगढ़ पुलिस के छह वीर जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों की आहुति दी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related