RAIPUR : CM साय बोले- सत्य की जीत का उत्सव है विजयदशमी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR: CM Sai says—Vijayadashami is a celebration of the victory of truth!

 

 

RAIPUR : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में आयोजित विजयादशमी महोत्सव में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विजयादशमी केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला सांस्कृतिक उत्सव है।

प्रभु श्रीराम का जीवन सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है। सही और गलत के बीच चुनाव की स्थिति में हमेशा सत्य और न्याय का साथ देना चाहिए, क्योंकि यही व्यक्ति के चरित्र और संस्कारों की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने हजारों लोगों की उपस्थिति और जय श्रीराम के जयघोष के बीच धनुष-बाण से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया।

उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डब्ल्यूआरएस मैदान में पांच दशक से अधिक समय से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। यह आयोजन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ने का माध्यम भी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रभु श्रीराम से विशेष और आत्मीय संबंध है। यह धरती माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल मानी जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने माता सीता और लक्ष्मण के साथ छत्तीसगढ़ के वनांचलों में समय बिताया था। यही कारण है कि यहां की लोकआस्था, संस्कृति और जनजीवन में भगवान श्रीराम का विशेष स्थान है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की दृढ़ इच्छाशक्ति को प्रदर्शित किया है।

भारत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

बस्तर सहित सभी क्षेत्रों में विश्वास, विकास और खुशहाली का वातावरण बनाना सरकार की प्राथमिकता है। माओवाद के विरुद्ध अभियान को निर्णायक गति मिली है। सरकार का उद्देश्य शांति और सुरक्षा के साथ विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related