GUJARAT POLITICS: Yusuf Pathan gets land worth 20 crore for just 5.5 crore!
GUJARAT POLITICS: पूर्व क्रिकेटर और लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने वडोदरा में 978 वर्ग मीटर प्लॉट जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20.53 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इसमें से 500 वर्ग मीटर जमीन मुफ्त दी जाएगी, जिसकी कीमत लगभग 10.50 करोड़ रुपये है। बाकी 478 वर्ग मीटर जमीन के लिए तय कीमत का 55 प्रतिशत यानी करीब 5.52 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।
यह फैसला उस समय आया है जब यूसुफ पठान ने चार महीने पहले तृणमूल कांग्रेसछोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गए थे। इस वजह से राजनीतिक हलकों में इस आवंटन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
यूसुफ पठान का घर वडोदरा के तांदलजा इलाके में है। उनके घर के पास ही यह प्लॉट स्थित है। साल 2012 में उन्होंने नगर निगम से बिना नीलामी के 99 साल की लीज पर यह जमीन मांगी थी। उस समय नगर निगम ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया था, लेकिन 2014 में राज्य सरकार ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद पठान परिवार ने कथित तौर पर जमीन पर बाउंड्री वॉल और शेड बना लिया।
नगर निगम ने अवैध कब्जा हटाने का नोटिस दिया, जिसके खिलाफ यूसुफ पठान गुजरात हाईकोर्ट गए। अगस्त 2025 में हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। बाद में उन्होंने अपील भी वापस ले ली।
