MAA ARNA RAAS GARBA : रायपुर में गरबा की धूम, सम्मान समारोह ने खींचा ध्यान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAA ARNA RAAS GARBA : Garba in full swing in Raipur, felicitation ceremony attracts attention!

रायपुर। भक्ति, शक्ति और गरबा के रंगों से सजी रायपुर की शाम में मां आरना रास गरबा 2.0 का शानदार समापन हुआ। मां दुर्गा की आराधना, पारंपरिक गरबा की धुन और रंग-बिरंगे परिधानों के बीच प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया।

साधना न्यूज छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित इस गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक गरबा की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम के दौरान साधना न्यूज के प्रमुख राजीव गांधी और उनकी टीम ने दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के प्रधान संपादक रामअवतार तिवारी तथा डायरेक्टर अपूर्व तिवारी का स्वागत और सम्मान किया।

इस मौके पर भाजपा नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर और भाजपा मीडिया प्रभारी हेमंत पाणिग्रही सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

मां आरना रास गरबा 2.0 ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को एक मंच पर लाने का काम किया। गरबा की धुनों और मां दुर्गा की भक्ति के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को उत्सव के रंगों में सराबोर कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related