DURG STEEL PLANT : 1600 डिग्री तक गर्म लोहे की चपेट में ठेकेदार, मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG STEEL PLANT : Contractor dies after being hit by 1600 degree hot iron

दुर्ग। बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव (42) की मौत हो गई। 17 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे मशीन से निकला 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया। हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मशीन के एक हिस्से का नोजल नीचे आने के दौरान पिघला लोहा संतोष के शरीर पर गिरा। वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका शरीर पूरी तरह झुलस गया था।

वीडियो में दिखी आग की लपटें

वायरल वीडियो में आग की लपटों से घिरा एक व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे भागता दिखाई देता है। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और हादसे की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

संतोष बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के निवासी थे। पोस्टमॉर्टम के बाद 18 अक्टूबर को उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार अंतिम संस्कार के लिए शव बिहार ले गया।

कंपनी की सुरक्षा पर उठे सवाल

जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू ने दावा किया है कि कंपनी के एक अन्य प्लांट में करीब दो साल पहले भी एक मजदूर की जलने से मौत हुई थी। उन्होंने मौजूदा घटना को लेकर कंपनी प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, कंपनी का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

एएसपी शोभराज अग्रवाल के अनुसार, अंजोरा चौकी में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related