KANKER CRIME NEWS: चोरी की रपट लिखाने वाला ही  निकला चोर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KANKER CRIME NEWS: The person who filed the theft report turned out to be the thief himself!

 

 

KANKER CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा में घर से मां और पत्नी के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला व्यक्ति ही चोरी का आरोपी निकला।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बागडोंगरी निवासी प्रदीपचन्द्र गंगबेर (36) ने चारामा थाने में अपने घर से मां और पत्नी के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की भूमिका संदिग्ध लगी। इसके बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने खुद ही जेवर चोरी करना स्वीकार किया। उसने कथित तौर पर ऑनलाइन जुआ खेलने, खान-पान और अपने शौक पूरे करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related