SURAJPUR VIOLENCE: Villagers hold Tehsildar, SDOP, and TI hostage!
SURAJPUR VIOLENCE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुबेरपुर में हादसे के बाद चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों ने तहसीलदार करमचंद जाटवर, टीआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता और एसडीओपी को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया।
इस दौरान ट्रैक्टर और पाठक क्रेशर में आग लगाए जाने की भी सूचना है।
प्रदर्शन के दौरान पथराव किए जाने की भी खबर है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पथराव और आगजनी की घटनाओं के बाद स्थिति को नियंत्रित करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। पुलिस बल मौके पर हालात संभालने और तनाव कम करने का प्रयास कर रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है या नहीं, इस संबंध में अभी पुष्टि नहीं हुई है।
