CG Liquor Scam: Additional Commissioner Ashish Srivastava suspended!
CG LIQUOR SCAM: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले पर EOW-ACB की ओर से रायपुर की विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र पेश किए जाने के बाद राज्य सरकार ने आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि के दौरान आशीष श्रीवास्तव का मुख्यालय नवा रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
विभागीय आदेश के मुताबिक, 13 अक्टूबर को पूरक आरोप पत्र तैयार किया गया और 14 अक्टूबर 2026 को इसे विशेष अदालत में दाखिल किया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत उनके निलंबन की कार्रवाई की गई।
