CJP NEWS: Ashutosh Ranka and Sourav Das sent to jail!
CJP NEWS: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के जबरन प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सौरव दास और आशुतोष रांका समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें 5 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस आज सुबह SEM कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है।
सीजेपी की कानूनी सलाहकार रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर मामले में सीजेपी के सदस्यों सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि उन पर बिना इजाजत घुसने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
रत्ना सिंह ने कहा कि सीजेपी के नेताओं को आज सुबह एससीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि उन्हें तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है।
रत्ना सिंह ने आगे बताया कि उन तीनों को सुबह तीन बजे एक निजी वैन से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने लाया गया है। दरअसल, आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्या शिंदे बिना इजाजत जंतर मंतर पर पहुंचे गए थे और प्रदर्शन करने लगे थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया था।
